एक महिला की संदेहास्पद मौत ; मायके वालों ने मारपीट कर हत्या कर लगाया आरोप

0 minutes, 2 seconds Read

Add

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत फकुली गांव में एक महिला की संदेहास्पद मौत हो गई. सुबह उस मृत पाकर ससुराल वालों ने इस घटना की सूचना उसके घर वालों को एवं मुफस्सिल थाना पुलिस को दी. सूचना के बाद मृतका के मायके वालों ने कहा कि बिना उनके आए ना तो पोस्टमार्टम होगा ना ही शव का दाह-संस्कार होगा. इस सूचना के बाद वह छपरा पहुंचे. उनके घर पहुंचने के बाद पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. मृत महिला छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत फकुली गांव निवासी नीरज सिंह की 30 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी बताई गई है. जिसे दो छोटे पुत्र हैं. इस मामले में मृत महिला के पिता सारण जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत विशनपुर गांव निवासी शशि भूषण सिंह ने बताया कि वह बाहर रहकर काम करते हैं.

सूचना के बाद वे छपरा पहुंचे तो उन्होंने पाया कि उनकी बेटी के शरीर पर काले-काले जख्म के निशान है. जिससे उन्हें अंदेशा है कि उसके पुत्री की मारपीट कर हत्या की गई है. वहीं सूचना के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है. इस मामले में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि मृत महिला के मायके वालों के द्वारा मारपीट की हत्या किए जाने की बात बताई जा रही है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उसके मृत्यु के कारणों की जानकारी हो सकेगी.

पति लुधियाना में करता है प्राइवेट नौकरी

बताते चले कि मुन्नी देवी की शादी वर्ष 2016 में नीरज के साथ हुई थी. शादी के बाद उन्हें दो पुत्र हुआ, जिसमें एक की उम्र 8 वर्ष और दूसरे की उम्र 5-6 वर्ष बताई जा रही है. कुछ वर्ष बाद नीरज कमाने के लिए लुधियाना चला गया और फिलहाल वह लुधियाना में ही है. जबकि घर पर उसके बूढ़े माता-पिता ही है. इस विषय पर उसके बूढ़े पिता विजय सिंह ने बताया कि बीती रात्रि वह लोग खाना खाने के बाद सो गए सुबह में जब जगह दोनों के द्वारा अपनी. सुबह उनकी पत्नी शारदा देवी ने बहू मुन्नी देवी को उठाने का प्रयास किया गया तो पाया गया कि वह मृत पड़ी हुई है. वहीं इस घटना के बाद उसके साथ सो रहे हैं दोनों बच्चे रोने लगे. तब उनके द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस और उसके मायके वालों को दी गई थी. उनको नहीं पता कि मुन्नी देवी की मौत कैसे हुई है. अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *