मुर्गा व्यवसायी को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा बुझ गया घर का इकलौता चिराग

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मढौरा थाना अंतर्गत माधोपुर गांव के सभी मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट महीने से बाइक सवार मुर्गा व्यवसायी की मौत मौके पर हो गई. मृत मुर्गा व्यवसायी की पहचान जिले के मढौरा थाना अंतर्गत कादीपुर गांव निवासी स्व महमूद अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र मंसूर अंसारी के रूप में की गई. उसके मृत्यु का समाचार जैसे ही परिवार वालों को लगी पूरे परिवार में कोहराम मच गया. क्योंकि वह घर का इकलौता चिराग था और घर का कमाऊ सदस्य भी था. पिता की मृत्यु के बाद पूरे घर की जिम्मेवारी उसके सिर पर थी.

 

वह अपने पीछे अपनी मां और पति के साथ एक बच्ची को छोड़ गया है. जिनके कमाई का कोई जरिया नहीं है. इस घटना के संबंध में उसके पंचायत के सरपंच तमन्ना आलम ने बताया कि मंसूर मढौरा थाना अंतर्गत पैगा गांव स्थित बाजार पर मुर्गा की दुकान लगाता था. आज संध्या वह बाइक से अपनी दुकान पर जा रहा था. उसी बीच माधोपुर गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया. जिसके बाद वह बाइक से गिर पड़ा और ट्रक का चक्का उसके सिर पर चढ़ गया.

जिसके कारण मौके पर उसकी मौत हुई है. उन्होंने बताया कि पिता की मौत के बाद वही घर का खर्च चलता था. उसकी मृत्यु के बाद परिवार के सामने भूखो मरने की स्थिति उत्पन्न हो गई है. वहीं मढौरा थाना पुलिस ने रात्रि में ही शव का पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *