गांजा शराब व हथियार के साथ दो कारोबारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के सोनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांजा, शराब व अवैध हथियार के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सोनपुर थाना अध्यक्ष के द्वारा टीम बनाकर सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर हस्ती टोला में छापेमारी किया गया. जहां स्थानीय निवासी हरिश्वर है के दो पुत्र राकेश कुमार एवं मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया.

जिनके पास से 01 देसी पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस, 1.1 कि०ग्रा० गांजा, 01 मोटरसाईकिल, 02 लीटर देशी शराब एवं 01 मोबाईल को जब्त किया गया. इस संबंध में सोनपुर थाना कांड सं0-1057/23 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार राकेश कुमार के खिलाफ सोनपुर थाना में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है. बताते चलें कि दोनों भाई शराब एवं गांजा का कारोबार करते थे तथा अपने पास अवैध हथियार भी रखते थे जिसकी सूचना पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए राकेश कुमार और मुकेश कुमार दोनो को हस्ती टोला से गिरफतार किया गया है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *