मुफस्सिल थानान्तर्गत लूट की योजना बना रहे तीन बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

Add

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अपराधकर्मी अवैध आग्नेयास्त्र के साथ एक काले रंग की स्कार्पियो से लूट तथा बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने हेतु मुसेहरी पोखरा के पास एकत्रित हुए है. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुंच कर छापामारी प्रारंभ किया गया. छापमारी के क्रम में काले रंग के स्कार्पियों से 01 अवैध आग्नेयास्त्र बरामद कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड सं0-220/25 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है.

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछ-ताछ के क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि वे लोग किसी बड़े आपराधिक घटना करने हेतु एकत्रित हुए थे. इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्तों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी प्रदुमन कुमार राय, भेल्दी थाना क्षेत्र के भेल्दी गांव निवासी रोहित कुमार सिंह एवं हाजीपुर जिला के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया दियर गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह शामिल हैं. छापामारी टीम में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष मनोज प्रभाकर सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *