हथियार के बल पर फाइनेंस कर्मी से ₹70 हजार की लूट

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पानापुर-तरैया नहर पथ स्थित पानापुर पुल के समीप हथियाबंद अपराधियों ने हथियार के बल पर फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी से ₹70 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया है. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए. वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण कोटक फाइनेंस कंपनी के कर्मी मोहम्मद असगर पानापुर, मशरक एवं तरैया थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवो से पैसे की वसूली कर पानापुर से नहर के रास्ते तरैया की ओर जा रहा था. उसी दौरान वह जैसे ही पानापुर नहर पुल से आगे बढ़ा तो पूर्व से घात लगाए बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उसे घेर लिया और हथियार का भय दिखाकर उसके पास मौजूद वसूली के करीब सत्तर हजार रुपये लूटकर फरार हो गए.

सूचना मिलने पर डीएसपी इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी प्रारंभ किया. इस मामले में पानापुर थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि फाइनेंस कर्मी से ₹70000 की लूट हुई है. पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *