हाजत का दरवाजा तोड़ कैदी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार ; मेहमान नवाजी के लिए पहुंचा ससुराल तो पीछे से पहुंच गई पुलिस

0 minutes, 0 seconds Read

Chhapra Desk-  सारण जिले के दरियापुर थाना के हाजत का दरवाजा तोड़कर एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. इस घटना के बाद थाना पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है. वही इस प्रकार थाना के हाजत से कैदी का फरार हो जाना पुलिस की निष्क्रियता को दर्शा रहा है. बताया जाता है कि दरियापुर थाना के महिला हाजत में बंद कैदी गेट तोड़ कर फरार हो गया है.

मिली जानकारी के अनुसार दरियापुर थाना क्षेत्र में पूर्व में जब्त किये गए शराब कांड के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर महिला हाजत में रखा गया था. जहां वह हाजत का दरवाजा तोड़कर फरार हो गया. उक्त शराब तस्ककर दरियापुर थाना क्षेत्र के सैदपुर का रहनेवाला रमेश साह बताया गया है. जिसके यहां पुलिस ने छापेमारी कर शराब बरामद किया था. उस कांड में उक्त धंधेबाज फरार चल रहा था. जिसको लेकर पुलिस गुप्त सूचना पर उसे गिरफ्तार कर थाना के महिला हाजत में बंद कर रखा गया था. जहा से रात्रि में मौके का फायदा उठाकर वह हाजत के दरवाजा को तोड़कर फरार होने में सफल रहा.

बाद में जब हाजत पर पुलिस की नजर पड़ी तो देखा कैदी गायब हो गया है. यह देख सभी की जमीन पाव के नीचे से खिसक गई और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी प्रारंभ की गई. वहीं इसकी सूचना थाना अध्यक्ष को दी गई. उसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि फरार कैदी परमानंदपुर अपने ससुराल में है. तब गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे उसके ससुराल से गिरफ्तार कर लिया. तब जाकर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली.

उक्त मामले में पूछे जाने पर घटना की पुष्टि करते हुए थाना अध्यक्ष देवनानंद कुमार ने बताया कि कैदी को पकड़ जेल भेज दिया गया है. कैदी गेट को क्षतिग्रस्त कर फरार हो गया था. जांच की जा रही हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *