अगर आपका भी खाता पोस्ट ऑफिस में है और अभिकर्ता ने गबन किया है तो यह खबर आपके लिए ही हैं : वरीय डाकपाल से शीघ्र मिले

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – अगर आपका भी खाता पोस्ट ऑफिस में है और अभिकर्ता ने गबन किया है तो यह खबर आपके लिए ही हैं. आप वरीय डाकपाल से शीघ्र मिले. आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा. मुख्य डाकघर छपरा के वरीय डाकपाल मुकेश कुमार ने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2011-13 में प्रधान डाकघर में कार्य करने वाले अभिकर्ता इन्द्रदेव प्रसाद सिंह द्वारा कई ग्राहकों को विश्वास में लेकर उनके पैसों का गबन कर दिया गया था.

मामला पुलिस के संज्ञान में है तथा न्यायालय में लंबित है. उस दौरान कई ग्राहकों के गबन के दावों को प्रधान डाकघर छपरा द्वारा जांचोपरांत सही मान कर उनके दावों का निष्पादन किया गया था. उस गबन मामले को संजीदगी से लेते हुए विभाग ने उस काण्ड के पूर्ण निष्पादन के क्रम में उक्त अभिकर्ता के गबन के शिकार ग्राहकों को क्षतिपूर्ति किया गया. उसके बावजूद अगर उस मामले से संबंधित ग्राहकों को अब भी डाक विभाग से कोई दावा है तो वे सात दिनों के अन्दर प्रधान डाकघर में संपर्क करें.

विभाग के द्वारा उस काण्ड के जांच के लिए बनाई गयी समिति के समक्ष अपना दावा प्रस्तुत करें. अगर 7 दिनों के अंदर संबंधित ग्राहक द्वारा कोई दावा प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो विभाग के द्वारा समझा जाएगा कि जन साधारण का इस काण्ड में कोई अन्य दावा लंबित नहीं है. इस के अलावा वरीय डाकपाल, प्रधान डाकघर छपरा द्वारा डाक विभाग के नये स्कीम महिला सम्मान बचत पत्र के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. उन्होंने बताया कि महिलायों के वित्तीय समावेशन एवं आर्थिक स्वाबलंबन की दिशा में यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है.

यह योजना महिलायों एवं बालिकयों के लिए है. इसमें निवेशकर्ता के उम्र की कोई सीमा नहीं रखी गयी है. इस योजना में अधिकतम दो लाख रुपया निवेश किया जा सकता है. इसमें आकर्षक 7.5 प्रतिशत का चक्रविधि ब्याज है. यह योजना 31 मार्च 2025 तक खोला जा सकता है. इस अवसर पर सहायक डाकपाल मो कयामुद्दीन, सहायक डाकपाल पवन कुमार पाण्डेय एवं डाक सहायक राजेश्वर प्रसाद मौजूद थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *