मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच चौक पर जमकर मारपीट ; मची रही अफरातफरी, बाद में पहुंची पुलिस

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के गुदरी बाजार चौक पर उस समय अफरातफरी मच गई, अब दो दुकानदारों के बीच मामूली विवाद को लेकर शुरू हुआ मारपीट वह दो पक्षों के विवाद में बदल गया. फिर देखते ही देखते दोनों पक्षों के तरफ से जमकर मारपीट शुरू हो गई. उस दौरान एक दूसरे पर पत्थर भी फेंके गए. हालांकि मोहल्ले वासियों के सहयोग से ही मामला किसी तरह शांत कराया गया. उस दौरान करीब आधे घंटे तक चौक से लेकर गुदरी-टक्कड़ मोड़ सड़क पर अफरातफरी का माहौल बना रहा. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे 112 डायल पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और शांति बनाए रखने की अपील की. हालांकि दोनों पक्षों में से किसी पक्ष द्वारा समाचार प्रेषण तक कोई आवेदन थाना को नहीं दिया गया है. जानकारी के अनुसार गुदरी बाजार चौक स्थित दो दुकानदारों के बीच दुकान का पानी गिरने को लेकर पूर्व में विवाद शुरू हुआ था. जिसके बाद एक दुकान का एक लड़का समोसा खरीदने के लिए गया, जहां बीते दिन उनके बीच फिर अनबन हो गई.

Add

इस विवाद को लेकर आज एक दूसरे से फिर बहस हो गई और देखते ही देखते बहस मारपीट में तब्दील हो गई. इस सूचना के बाद दोनों पक्षों की तरफ से काफी लोग आमने-सामने हो गए और पुनः गुदरी बाजार चौक पर जमकर मारपीट शुरू हो गई. वही बीच बचाव कर रहे हैं कुछ युवकों के द्वारा भी साथ भी मारपीट शुरू हो गई और देखते ही देखते हैं यह मारपीट त्रिकोणीय रूप ले लिया. पत्थर भी फेंके जाने लगे. उसी बीच विवाद बढ़ते देख 112 डायल पुलिस को भी सूचना दे दी गई. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही मोहल्ले वासियों के प्रयास से ही सभी को एक दूसरे से अलग कर हटाया गया और मामला किसी तरह शांत हुआ. जिसके बाद 112 डायल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दुकानदारों को समझा-बुझाकर मारपीट नहीं करने की अपील की गई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *