JPU के कुलपति पर मोबिल फेंकने वाला छात्र विशाल गोपालगंज से गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर स्थित जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर परमेंद्र कुमार वाजपेई पर मोबिल फेंकने वाला छात्र आज गोपालगंज से गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार छात्र सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र निवासी विशाल कुमार बताया गया है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा बीते दिन कुलपति पर मोबिल फेंके जाने के मामले में विशाल को नामजद करते हुए एक अन्य को भी अभियुक्त बनाया था. उसे मामले सीसीटीवी फुटेज से पहचान और उसके विषय में विस्तृत जानकारी हासिल कर टीम बनाया गया. जिसके बाद गुप्त सूचना पर उसे आज गोपालगंज से गिरफ्तार कर छपरा लाया गया है. गिरफ्तार विशाल जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जिससे फिलहाल पूछताछ कर जा रही है. वहीं उसके दूसरे साथी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विदित हो कि बीते दिन विश्वविद्यालय कैंपस में ही कुलपति पर मोबिल फेंक दिया गया था. हालांकि उनके द्वारा उस छात्र का हाथ पकड़े जाने के बाद मोबिल चेहरे पर तो नहीं पहुंचा लेकिन हाथ और कपड़े काले हो गए. बताया जा रहा है कि वह जैसे ही विश्वविद्यालय कैंपस पहुंचे एक छात्र ने ‘भ्रष्टाचारी कुलपति मुर्दाबाद’, ‘जातिवादी कुलपति मुर्दाबाद’, ‘मुझे अंक पत्र की हार्ड कॉपी दो’ का नारा लगाते हुए कुलपति पर मोबिल फेंका गया था. उस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा दो छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसमें एक विशाल नमक छात्रों को भी आरोपी बनाया गया था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *