मलिक के घर में नौकर की संदिग्ध मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK –   बिहार के गोपालगंज जिला अंतर्गत महम्मदपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव स्थित एक घर में कई वर्षों से कार्य करने वाले एक नौकर की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसके मालिक पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस को सूचना दी गई है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक की पहचान मंगलपुर गांव निवासी 60 साल के उमेश मांझी के रूप में की गई.

Add

दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतक उमेश मांझी अपने ही गांव में एक व्यक्ति के यहां कई साल से कार्य करते थे. वहीं उनकी तबीयत कई दिनों से खराब चल रही थी. इसी बीच उनकी मौत सोमवार को हो गई. इसके बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंच कर बुजुर्ग कामगार की हत्या करने की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की. वहीं महम्मदपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिए. महम्मदपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के आरोप की जांच की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *