अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को रौंदा ; मौत के बाद मातम

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सिवान जिला अंतर्गत महराजगंज थाना क्षेत्र स्थित पोखरा गांव के समीप अनियंत्रित कार ने बाइक सवार एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया. हालांकि लोगों ने दुर्घटना के बाद कुछ दूरी तक कार का पीछा भी किया, लेकिन चालक कार की गति बढ़ाकर भाग निकला. उस दौरान जब लोगों ने बाइक चालक के पास जाकर देखा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मृतक की पहचान सिवान जिला के महराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रिसौरा गांव निवासी उत्तम प्रसाद के पुत्र मुन्ना प्रसाद के रूप में की गई है.

उस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने तेज गति से उसे रौंद दिया. जिसके कारण उसकी मौत हुई है. उन लोगों ने कार का पीछा किया लेकिन वह बचकर भाग निकलने में सफल रहा. वहीं इस मामले में महराजगंज के थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बेकाबू कार ने बाइक सवार को टक्कर मारा है. इसमें बाइक चालक की मौत हौ गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. कार चालक के खिलाफ आवेदन मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *