मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलटी ; उपचार के दौरान एक महिला मजदूर की मौत एक दर्जन भर्ती

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –   छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर 4 दिन पूर्व अनियंत्रित पिकअप वैन के पलटने से उसमें सवार तेरह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसमें एक महिला मजदूर की मौत उपचार के दौरान आज हो गई. वहीं एक दर्जन मजदूरों का उपचार फिलहाल चल रहा है. जिसमें चार मजदूर पटना रेफर थे. घटना दाउदपुर थाना अंतर्गत माने ओवरब्रिज के समीप की बताई गई है. बता दें कि बीते दिनों छपरा-सिवान मुख्य मार्ग स्थित एनएच-531 पर मक्का लदी एक पिकअप का पिछला चक्का अचानक ब्लास्ट कर गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया. हादसे में वाहन पर सवार 13 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.

डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दस महिला मजदूर की गंभीर स्थिति देख छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सभी लोग रसूलपुर थाना अंतर्गत चपरैठा गांव के रहने वाले हैं. अस्पताल से रेफर किए जाने वालों में उमा देवी, गंगा देवी, सुनैना देवी, लालसा देवी, बेबी देवी, कलपती देवी, मुन्नी देवी, गूंगी कुमारी, गोलू कुमार समेत चालक पपू कुमार राय कुल 13 लोग शामिल हैं. जिम जिम चपरासी गांव निवासी विजय बिन की पत्नी कलपती देवी की मौत आज उपचार के क्रम में हो गई.

इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद दाउदपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार चपरैठी बिनटोलिया गांव के करीब 20 मजदूर छह दिन पूर्व दिघवारा के दुधेपर गांव में सोना महतो के यहां मजदूरी करने गए थे. सोमवार की देर शाम मजदूरी कार्य समाप्त होने के बाद दो पिकअप वाहनों से सभी मजदूर अपने गांव लौट रहे थे. उसी दौरान मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे बेलदारी लाइन होटल के समीप एक पिकअप का टायर फट गया और वाहन पलट गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *