मजदूर ने फांसी लगाकर किया खुदकुशी ; बलिया से घर वाले पहुंचे छपरा

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – .सारण जिला के डोरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसेपर गांव में फांसी लगाकर एक मजदूर में खुदकुशी कर लिया. जिसके बाद यह बात गांव में आग की तरह फैल गई. मृत मजदूर बलिया (उत्तर प्रदेश) के बैरिया थाना अंतर्गत रानीगंज गांव निवासी लाल बाबू का 35 वर्षीय पुत्र अमरनाथ गुप्ता बताया गया है, जो की डोरीगंज थाना क्षेत्र के मुसेपुर बाजार पर एक हलवाई के यहां काम करता था. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. वहीं इस घटना की सूचना उसके घर वालों को दी गई. सूचना के बाद परिवार वाले रोते-पीटते छपरा पहुंचे, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार सुबह मिठाई दुकान में अपनी ड्यूटी कर अमरनाथ आराम करने की बात कह कमरे में चला गया.

जब बारह बजे तक वापस दुकान पर नहीं आया तो उसके कमरे पर बुलाने दुकानदार गये तो दरवाजा अंदर से बंद था. बार-बार आवाज दिया गया फिर दरवाजा पीटा गया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई. जिसके बाद स्थानीय मुखिया,112 और डोरीगंज पुलिस को सूचना दी गई. सूचना के बाद मौके पर डोरीगंज पुलिस,112 और स्थानीय मुखिया घटनास्थल पर पहुंचे. जहां दरवाजा को तोड़ा गया. जब कमरे के अंदर प्रशासन गयी तो देखा कि गमछा के फंदे में शव लटक रहा है. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *