महिला की संदिग्ध मौत ; हत्या या आत्महत्या जांच के बाद होगा खुलासा

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  .सारण थाना क्षेत्र अंतर्गत कटसा गांव में 40 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. उसका शव घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे लटकते हुए पाया गया. मृतका स्थानीय निवासी उमेश महतो की पत्नी कुसुम देवी बताई जाती है. महिला को चार पुत्र पुत्री है. घटना के विषय में बताया जाता है कि घर में कोई नहीं था. बच्चे पढ़ने के लिए गांव में ही गए थे. पति अन्य प्रदेश में काम करता है. जब बच्चे घर लौटे तब मां को दुपट्टा के सहारे पंखे से लटके देख चीखने चिल्लाने लगे. बच्चो को रोते चिल्लाते देख आसपास के लोग आये थे.

तब महिला को फंदे से नीचे उतरा गया तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते ही सहाजितपुर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया और देर रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है. हत्या अथवा आत्महत्या की स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी. आवेदन प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *