महिला के गले से बाइक सवार उचक्कों ने झपट लिया सोने का चेन

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  अमनौर प्रखंड अंतर्गत वैष्णो देवी गुफा मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही एक महिला के गले से उच्चकों ने सोने का चेन झपट लिया और फरार हो गये. जबतक महिला शोर मचाई और आसपास के लोग दौड़े तबतक उच्चके फरार हो चुके थे. पीड़ित महिला गोसी अमनौर गांव निवासी व्यरसायी मनोज साह की पुत्री निशा कुमारी बताई गई है. इस संबंध में उसके द्वारा बताया गया कि अपनी मौसी के साथ अमनौर वैष्णो देवी गुफा मंदिर घूमने गई थी. दर्शन कर पैदल लौट रही थी उसी बीच एक बाइक पर दो युवक मंदिर के पास से उसका पीछा करते देख टोटो पकड़ कर घर लौट रही थी.

मिडिल स्कूल कन्या पाठ शाला के पास उन्होंने अचानक टोटो रोक उसके गर्दन से सोने का चेन तोड़ फरार हो गये. उसने काफी हो-हल्ला कियाइ लोग दौड़े तबतक वे फरार हो गये. उसने बताया कि चेन दस ग्राम वजन का था. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंग खंगाला गया जिसमें पाया गया कि बाइक सवार दोनों अपराधी मंदिर से ही उसका पीछा कर रहे थे. फिलहाल उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास में जुटी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *