मधुकन चेक पोस्ट पर कार सहित 165 ली० देसी शराब जब्त ; तीन कारोबारी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

0 minutes, 1 second Read

Add

CHHAPRA DESK –  सारण पुलिस ने मधुकन चेकपोस्ट पर गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया. उस दौरान पुलिस को देखकर एक कार घुमाकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने पीछाकर कार को पकड़ लिया. कार की तलाशी पर उसमें से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद किया गया. जिसके बाद कार सवार तीनों कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि उनके निर्देशन में सारण पुलिस द्वारा ज़िले में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों एवं शराब कारोबारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

उसी क्रम में दिधवारा थाना द्वारा रात्रि गस्ती के क्रम में मधुकन चेक पोस्ट के पास वाहन चेक किया जा रहा था। वाहन चेकिंग के क्रम में अंबेडकर चौक के तरफ से आ रही एक चारपहिया वाहन पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे उपस्थित बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. पकड़ाये व्यक्ति से भागने के बारे में पुछा गया तो उनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नही दिया गया. तत्पश्चात वाहन की तलाशी ली गई तो तलाशी के क्रम में उक्त वाहन से 165 ली0 देसी शराब बरामद किया गया. बरामद शराब के साथ वाहन को जब्त कर पकड़ाये तीनों कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है.

इस संबंध में दिधवारा थाना कांड सं0-04/25 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधि० दर्ज किया गया है. इस कांड में संलिप्त शराब तस्करों / कारोबारियों की गिरफ्तारी हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार कारोबारियों में सोनपुर थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव निवासी धुरेन्द्र राय का पुत्र वीरचन्द्र कुमार, अर्जुन राय का पुत्र राहुल कुमार एवं शिवनाथ साह का पुत्र राजेश कुमार शामिल हैं. गिरफ्तार अभियुक्त राहुल कुमार एवं वीरचन्द्र कुमार के खिलाफ सोनपुर थाना क्षेत्र में एक मामला दर्ज है. छापामारी टीम में दिघवारा थानाध्यक्ष पु०अ०नि० अंकित कुमार सिंह, पु०अ०नि० राजकुमार, स०अ०नि० विजय कुमार, सि0/990 रामानुज कुमार महतो दिधवारा थाना एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *