लूटी गई तीन रेसर बाइक एवं देसी कट्टा के साथ अंतर जिला गिरोह के दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

Add

CHHAPRA DESK –  सारण पुलिस ने रिविलगंज थाना क्षेत्र से लूटी गई तीन रेसर बाइक के साथ अंतर जिला गिरोह के दो कुख्यात अपराधियों को देसी कट्टा एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि रिविलगंज थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि 03 रेसर बाइक पर 06 लोग सिरिसिया बाजार की तरफ अपराध करने की नीयत से जा रहे हैं. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिरिसिया बाजार पहुंच कर थाना पुलिस टीम द्वार वाहन चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही थी. उसी क्रम में 03 रेसर बाइक पर सवार अपराधी पुलिस टीम को देख कर गाड़ी घुमा कर भागने का प्रयत्न किये,

जिसमें पुलिस टीम के द्वारा खदेड़ कर 02 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया. शेष 04 व्यक्ति गाड़ी वहीं छोड भाग गये. गिरफ्तार एक अपराधी गाजीपुर (उ०प्र०) जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र के तुलसी नगर गांव निवासी सुनील नट उर्फ तमन्ना नट बताया गया है जो कि फिलहाल सारण जिला के दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा बिन टोली गांव में रहता था. वहीं दूसरा अपराधी दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा बिन टोली गांव निवासी सूरज नट बताया गया है. जिनके पास से एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, तीन डकैती कांड की मोटरसाइकिल एवं एंड्राइड मोबाइल बरामद किया गया है. इस संदर्भ में रिविलगंज थाना कांड सं०- 390/24 दर्ज किया गया है.

गिरफ्तार दोनों अपराधियों के खिलाफ छपरा एवं गोपालगंज जिले के अनेक थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज है. इस कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन रेसर बाइक, एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतुस एवं एक मोबाइल बरामद किया गया है. छापामारी टीम में रिविलगंज थानाध्यक्ष पु०अ०नि० सुभाष कुमार पासवान, पु०अ०नि० राहुल कुमार श्रीवास्तव, प्र०पु०अ०नि० मणिकांत कुमार मणि, सि0/275 विकास कुमार टेकनिकल सेल, सि0/583 विनीत कुमार, सि0/458 रविरंज कुमार, सि0/656 संतोष कुमार, सि0/504 सुशील पासवान, सि0/1124 सन्दु कुमार शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *