दो आभूषण दुकानों से चोरी कांड का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन ; अंतर जिला नट गिरोह के पांच चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के कोपा थानान्तर्गत साधपुर बाजार स्थित दो आभूषण दुकानों से चोरी मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए पांच चोरों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि बीते दिनों स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित साधपुर बाजार के दो आभूषण दुकानों से चोरों के द्वारा चोरी कर लेने की घटना कारित की गयी थी. जिस सदर्भ में वादी के लिखित आवेदन के आधार पर कोपा थाना कांड सं0-230/24 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्य एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर 05 चोरों को गिरफ्तार किया गया.

 

गिरफ्तार 05 अभियुक्तों ने इस कांड में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है तथा इनके निशानदेही पर चोरी की गई समानों को बरामद भी किया गया है.वहीं इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है. गिरफ्तार चोरों में सिवान जिला के एम०एच० नगर थाना क्षेत्र के गुलगुजवा जलालपुर गांव निवासी सतार नट, गांगल खॉ के टोला निवासी गुड्डू नट, हसनपुरा गांव निवासी बाजीगर नट, हसनपुरा चट्टी निवासी साहेब हुसैन एवं चैनपुर नवादा निवासी राजू शामिल हैं.

जिनके खिलाफ छपरा एवं सिवान में भी दर्जन भर लूट के मामले दर्ज हैं. चोरों की गिरफ्तारी के बाद उनके पास से पायल-05 जोड़ा, एक जोड़ा टॉप्स, अंगुठी-02, सिकड़ी-01, मंगलसुत्र-01, मोबाइल-01, टुटा हुआ सी०सी०टी०वी कैमरा, मांगटीका-01, प्लास्टिक का डब्बा-02, बिछीया-07 जोड़ा एवं अन्य समान बरामद किया गया है. छापामारी टीम में कोपा थाना अध्यक्ष पु०अ०नि० पिन्टु कुमार, पु०अ०नि० सुनिता कुमारी, प्र०पु०अ०नि० सोनू कुमार, सि0/217 विकास कुमार तकनिकी शाखा शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *