आरा-छपरा पुल पर बड़ा हादसा टला, ट्रक और बस की आमने-सामने टक्कर में चालक सहित अन्य घायल

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला अंतर्गत आरा-छपरा पुल पर आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया. पुल पर आरा से यात्रियों को लेकर छपरा की ओर आ रही तिवारी बस एवं बालू लेने आरा जा रही ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में ट्रक चालक और बस के कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक की पहचान पूर्वी चंपारण निवासी मोहन राम और बस में सवार गंभीर रूप से घायल एक यात्री की पहचान सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र निवासी सीताराम के रूप में की गई है.

वही हादसे के बाद बस में सवार एक यात्री ने सदर अस्पताल में बताया कि ट्रक अपनी दिशा से सीधे आ रहा था. तभी बस चालक ने तेजी दिखाते हुए दूसरे साइड से निकालने की कोशिश की, जिससे ट्रक से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस टक्कर में बस में बैठे दो-तीन यात्री घायल हो गए, हालांकि इलाज के लिए सिर्फ एक ही यात्री अस्पताल पहुंचा. अन्य का उपचार अन्यत्र कराया गया. वहीं ट्रक चालक को डायल 112 की पुलिस टीम ने गंभीर हालत में सदर अस्पताल पहुंचाया,

Add

जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया. ट्रक के खलासी ने बताया कि बस काफी तेज रफ्तार में थी और संयोग अच्छा रहा कि बस पुल से नीचे नहीं गिरी, नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. वही घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल में जुट गई है. वही बस में सवार यात्री सीताराम ने भी बस चालक की गलती बताते हुए कहा कि ओवरटेक करने के चक्कर में आज वह सभी यात्रियों को मौत के मुंह में ले जाता. बड़ा हादसा टला है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *