लोन देने के नाम पर 5 करोड़ की ठगी करने वाले 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार ; ठगी के शिकार 2 हजार लोगों का मिला डॉक्यूमेंट

0 minutes, 0 seconds Read

Add

PATNA DESK –   पटना साइबर पुलिस ने लोन देने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. जहां पुलिस ने 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र से हुई है. पुलिस ने कुल पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया जिसमें एक बिहार का रहने वाला तथा चार आरोपी तेलंगाना के रहने वाले हैं. यह गिरोह लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे. उनके द्वारा अब तक दो हजार लोगों से करीब 5 करोड़ की ठगी की है. पटना साइबर थाना के थानाध्यक्ष राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि साइबर पुलिस को कुछ नंबर मिले थे. उन नंबरों से लोगों को लोन देने का झांसा देकर पैसा ठगी करने की शिकायत मिल रही थी. साइबर पुलिस ने नंबरों को ट्रैक करना शुरू किया तो कुछ नंबर बाद में बंद हो गए. लेकिन, एक नंबर लगातार चालू रहा. इसको ट्रैक कर पुलिस ने रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के डीवाई पाटिल स्कूल के पीछे एक घर के पांचवे फ्लोर से सभी को गिरफ्तार किया.

फर्जी कंपनी बनाकर फेसबुक व इंस्टाग्राम के माध्यम से लोगों को बनाते थे शिकार

गिरफ्तार सरगना गोपाल कुमार उर्फ राहुल ने बताया कि रिलायंस कंपनी और बजाज फाइनेंस के नाम पर लोन दिलाने के लिए फेक ऐड बनाकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भेजते थे. इसमें हमारा मोबाइल नंबर होता है. लोन लेने के लिए जो आदमी हमें फोन करता है, उसको अपने झांसे में लेते थे. फिर उससे लोन प्रॉसेसिंग और जीएसटी के नाम पर 15 से 20 हजार तक लेते थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि इनके पास से बरामद लैपटॉप और मोबाइल में 2000 से ज्यादा लोगों के डॉक्यूमेंट मिले हैं. इन लोगों ने अभी तक लगभग 5 करोड़ की ठगी की है. गिरफ्तार आरोपियों में गोपाल कुमार उर्फ राहुल नालंदा, गुट्टा शिवाकुमार तेलंगाना, मारूती तेलंगाना, वारला सुपाकर तेलंगाना और पी० विकम तेलंगाना शामिल हैं. इनके पास से 13 मोबाइल, 1 लैपटॉप और 3 स्टाम्प के साथ 5 एटीएम कार्ड बरामद हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *