खेत में काम कर रहे किसान को अपराधियों ने मारी गोली ; अस्पताल में भर्ती

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK –  पटना जिले के फतुहा में खेत में काम कर रहे एक किसान को विरोधी पक्ष के लोगों ने तीन गोली मार दी. गोली लगते ही किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी किसान को फतुहा अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के चकपितांबरपुर गांव में आज किसान दीनानाथ यादव अपने खेत पर काम कर रहा था. इतने में विरोधी पक्ष के लोगों से दीनानाथ का किसी बात पर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि विरोधी पक्ष के लोगों ने उसे बंदूक निकालकर गोली मार दी. अपराधियों ने गोली किसान के हाथ बांह और कमर के नीचे मारा है.

गोली हाथ के पार कर चुकी थी. वहीं गोली लगते ही किसान वहीं पर गिर गया. इतने में आसपास के लोगों ने जख्मी किसान को आनन-फानन में फतुहा अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार किया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. वही घटना का कारण पूर्व से चला आ रहा जमीनी विवाद बताया जा रहा है. वहीं इस मामले में थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली पुलिस टीम को अस्पताल भेजा गया. हालांकि पीड़ित पक्ष की ओर से मामले में अब तक आवेदन नहीं मिला है. मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है। आगे की कार्रवाई जारी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *