लाठी-डंडे से पीट-पीट कर एक व्यक्ति की हत्या ; पिता-पुत्र के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र में व्यक्ति की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृत व्यक्ति की पहचान सोनपुर थाना क्षेत्र के शिकारपुर खरियाडीह गांव निवासी स्वर्गीय रामेश्वर महतो के 57 वर्षीय पुत्र बलिराम महतो के रूप में की गई है. हालांकि गंभीर रूप से जख्मी हालत में उसे सोनपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई. सूचना के बाद जहां परिवार वालों में कोहराम मच गया, वहीं सोनपुर थाना पुलिस ने पंचनामा के बाद रात्रि में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा,

जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. वही इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लगा हुआ है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के घर वालों ने बताया कि उनके सिर पर लाठी-डंडे से प्रहार कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. जिसके बाद वे अस्पताल में इलाज करवा रहे थे, जहां उनकी मौत हुई है. वहीं इस मामले में पिता-पुत्र दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *