कूड़ा जलाने के विवाद में चले लाठी-डंडे पिता-पुत्र जख्मी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के कोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवाड़ी गांव में कूड़ा जलाने के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दोनों जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जख्मी की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव निवासी 72 वर्षीय अवधेश सिंह तथा उनके पुत्र राजीव कुमार उर्फ डल्लू के रूप में की गई है. जख्मी अवधेश सिंह ने सदर अस्पताल में उपचार के दौरान बताया कि गांव में पहले से चल रहे विवाद को लेकर सोमवार को उन्होंने घर के समीप आग जलाने से मना किया था. इसी बात से नाराज होकर चार लोगों ने मिलकर उन पर और उनके पुत्र पर हमला कर दिया. आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे व पिस्टल के बट से दोनों की जमकर पिटाई की, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

Add

परिजनों द्वारा दोनों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है. जख्मी पक्ष का आरोप है कि आरोपितों द्वारा पहले भी कई बार मारपीट की जा चुकी है और लगातार जान से मारने की धमकी दी जाती रही है, जिससे परिवार भय के साये में जीने को मजबूर है. वही यह घटना की पूरी वारदात घर के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इस संबंध में पूछे जाने पर कोपा थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई है. कूड़ा को लेकर विवाद हुआ है.पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *