किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में दो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज ; जांच में जुटी पुलिस

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले की डोरीगंज थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है, जहां मनचले दो युवकों के द्वारा एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की बात बताई गई है. इस मामले में पीड़िता के बयान पर दो युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह किशोरी बाजार से पैदल खेत की पगडंडी से होकर घर लौट रही थी, उसी बीच बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोककर खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है. हालांकि इस मामले में क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है.

Add

कुछ लोगों का कहना है कि वह अपने छोटे भाई के साथ बाजार से लौट रही थी. जबकि, कुछ लोगों का करना है कि वह किसी के साथ बाइक पर बैठकर गई थी. स्थिति जो भी हो पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद जांच शुरू कर दी है. इस मामले में पूछे जाने पर डोरीगंज थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर नामजद आरोपितो  के खिलाफ छापेमारी शुरू कर दी गई है. फिलहाल दोनों आरोपी गांव छोड़कर फरार हो चुके हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *