किसानों को अनुदानित मूल्य पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराये जाने को ले आयोजित कृषि यांत्रिकरण मेला का डीएम ने किया उद्घाटन

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के बाजार समिति स्थित कृषि भवन के प्रांगण में आयोजित कृषि यांत्रिकरण मेला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी एवं जिला परिषद अध्यक्षा जयमित्रा देवी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया. अपने उद्घाटन भाषण में जिला पदाधिकारी, सारण, छपरा महोदय के द्वारा जिले के सभी छोटे एवं बंडे कृषकों को उनके आवश्यकता अनुसार खेती में अधिक उत्पादन एवं उत्पादकता हेतु अनुदानित दर पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य शत-प्रतिशत उपलब्धि के लिए सभी कृषि कर्मी एवं जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया.

उद्घाटन समारोह में जिला कृषि पदाधिकारी मधुरेन्द्र कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण दीपक कुमार, सहायक निदेशक (रसायन), सहायक निदेश (पौधा संरक्षण), जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, परियोजना निदेशक (आत्मा) अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी, आदि उपस्थित थे. जिला कृषि पदाधिकारी श्री सिंह, दीपक कुमार, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, द्वारा कृषि यांत्रिकरण योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी एवं अधिक से अधिक सुयोग्य लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने का सुझाव दिया गया.

जिला पदाधिकारी, अध्यक्षा जिला परिषद एवं जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से कस्टम हायरिंग सेन्टर के लाभुकों (बिहार की शान एफ०पी०ओ०-छपरा सदर, दीपक कुमार राम, प्रखण्ड-गरखा, रीपर-कम-बाईडर 4 Wheel, मो० बकरीदीन, प्रखण्ड-गरखा, रीपर-कम-बाईडर 3 Wheel) को भेट स्वरूप चाभी एवं स्वीकृति पत्र दिया गया. कृषि यांत्रिकरण मेला में विभिन्न प्रखण्डों से आये हुये किसानों, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारियों, कृषि समन्वयकों, किसान सलाहकारों एवं कृषि यंत्र बिक्रेताओं की अच्छी भागीदारी रही. यंत्र क्रय की पूर्व में स्वीकृति प्राप्त किसानों द्वारा मेला में यंत्रों का क्रय किया गया एवं अन्य आधुनिक यंत्रों की भी जानकारी प्राप्त की गयी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *