गृहभेदन काण्ड का उद्भेदन कर चोरी गयी सामानों को बरामद कर पुलिस ने पांच चोरों को किया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत गुदरी बाजार, सलापतगंज, टक्कर मोड़ मोहल्ला में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने तीन गृहभेदन का उद्वेदन करते हुए पांच चोरों को चोरी का माल के साथ गिरफ्तार किया है. विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि भगवान बाजार थाना में जीउत महतो के द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त हुआ था जिसमें उनके दामाद के द्वारा उनके घर में चोरी कारित करने की घटना अंकित है. इस संदर्भ में भगवानबाजार थाना कांड सं0-638/24 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर चोरी गयी सभी सामानों को बरामद कर 01 नामजद अभियुक्त, 01 चोरी के सामान खरीदने वाला सोनार एवं 03 अन्य अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है.

Add

वहीं अन्य गृहभेदन के कांडों अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर भगवान बाजार थाना क्षेत्र के मिरचईया टोला निवासी सत्येन्द्र प्रसाद सिंह के मकान में किराये पर रह रहे मो० जमशेद के घर की विधिवत तलाशी ली गयी तो तलाशी के क्रम में उसके घर से भगवान बाजार थाना काण्ड संख्या 604/24 में चोरी गयी सामान एवं भगवानबाजार थाना काण्ड संख्या 605/24 में चोरी गई सामानों को बरामद किया गया. इस मामले में जमशेद फरार चल रहा है, जो की नगर थाना क्षेत्र के खनुआ करीमचक मोहल्ला निवासी है. इस कांड में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

इन पांच चोरों की हुई है गिरफ्तारी

गिरफ्तार चोरों में भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दौलतगंज मोहल्ला निवासी रिशु दास उर्फ अमन, मनीष कुमार, शेखटोली निवासी आतिफ अनवर, मिरचईया टोला निवासी मो जुमरात एवं दौलत गंज मोहल्ला निवासी आशीष आनंद शामिल हैं.

इन सामानों की हुई है बरामदगी

चोरों की गिरफ्तारी के बाद चोरी का माल में से दो जोड़ा चांदी का पायल, एक जोड़ा सोने का कानबाली, एक सोने का नाक का कील, एक चांदी की अंगूठी, एक चांदी का कमरबन्द, एक पीस सोने का टिकुली, एक पीस चांदी का बजरंगवबली का लॉकेट, एक लाल रंग का बैग, 16 पीस चांदी जैसा पुराना सिक्का के साथ कुछ नोट एवं विदेशी सिक्का बरामद किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *