खेलते-खेलते मासूम बच्ची फिसल कर चली गई पोखर में ; शुरू हुई खोजबीन तो पोखर में मिली लाश

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला के गड़खा थाना अंतर्गत महम्मदपुर गांव स्थित पोखर में डूबने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई. परिवार वाले जब उसकी खोजबीन करने लगे तो देखा कि पोखर में बच्ची का शव पड़ा हुआ है. मृत बच्ची गड़खा थानांतर्गत महम्मदपुर गांव निवासी तारकेश्वर रजक की 5 वर्षीय पुत्री रितिका कुमारी बताई गई है. पोखर में बच्ची का शव देखकर परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची गड़खा थाना पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव पोस्टमार्टम कराए जाने के दौरान उस बच्ची के चाचा एवं परिवार वालों ने बताया कि उनके गांव स्थित घर के समीप ही पोखर है.

Add

रितिका चार-पांच बच्चों के साथ खेलते-खेलते पोखर पर चली गई थी, जहां फिसलने के कारण गहरे पानी में चली गई और उस दौरान उसके साथ खेल रहे बच्चे वहां से भाग का घर चले गए. कुछ देर बाद जब उन लोगों ने बच्ची की खोजबीन की तो देखा कि पोखर में बच्ची का शव पड़ा हुआ है. परिवार वालों ने बताया कि वह बच्ची कभी भी पोखर पर नहीं जाती थी, लेकिन आज उसकी मौत उसे वहां खींच कर ले गई थी. इस घटना के बाद परिवार में रोना-पीटना लगा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *