दियारा क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने 11 शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर 27 हजार लीटर अर्द्धनिर्मित शराब किया विनष्ट

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण पुलिस ने जिला के परसा थाना अंतर्गत परसादी दियारा में छापामारी कर 11 शराब भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए 27 हजार अर्द्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि उनके निर्देशन में सारण पुलिस द्वारा ज़िले में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों एवं शराब कारोबारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष समकालीन अभियान चलाया जा रहा है. उसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर परसा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर थानान्तर्गत परसादी दियारा, बहलोलपुर दियारा एवं बलिगांव में सघन छापामारी किया गया.

छापामारी के क्रम में कुल- 11 शराब भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए लगभग 27,000 लीटर अर्द्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया है. वहीं इस कारोबार में संलिप्त अन्य कारोबारियों के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. इस धंधे में संलिप्त अन्य कारोबारियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी. बताते चलें कि शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस लगातार सजग है और इसी क्रम में प्रतिदिन छापेमारी की जा रही है. उसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर दियारा क्षेत्र में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की गई है. इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबारी में हड़कंप मच गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *