जिसने गले में डाला था जयमाला उसी ने पत्नी का गला का…ट कर दिया काम तमाम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सात फेरे लेकर जय माल डालने वाले पति ने ही पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी है. मृत महिला की पहचान जिले के गड़खा थाना अंतर्गत फेरूसा गांव निवासी हरिलाल मांझी की 35 वर्षीय पत्नी पवित्री देवी के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद को लेकर उनके बीच प्राय: झगड़ा हुआ करते थे और उसी को लेकर बीती देवरात्रि पति ने धारदार हथियार से पत्नी का गला काट दिया.

सुबह जब घर वालों ने उसे लहूऐ मृत देखा तो घर में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद गड़खा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है. वही समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *