जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य की समीक्षा कर प्रगति तेज करने का दिया निर्देश

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिलाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज जनगणना कार्य की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में अपर समाहर्ता सह जिला जनगणना अधिकारी मुकेश कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी सह अपर जिला जनगणना अधिकारी तारणी कुमार, डीएसओ अंजनी कुमार लाल, डीपीआरओ रविंद्र कुमार सहित सभी चार्ज अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे. जिलाधिकारी ने प्रगणक द्वारा एचएलओ ऐप से डेटा संग्रह प्रारम्भ करने, प्रगति प्रतिवेदन, सुपरवाइजरी सर्किल से संबंधित समस्याओं एवं चार्जवार कार्यों की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी चार्ज पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रशासनिक समस्या का त्वरित समाधान कराया जाए.

जिलाधिकारी ने कहा कि सुपरवाइजर एवं एन्यूमरेटर के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य की गुणवत्ता बनाए रखें. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान आमजन से संवाद स्थापित करें तथा जनगणना कार्य के उद्देश्य एवं प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी दें. समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी संबंधित पदाधिकारी निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करें. बैठक में विभिन्न चार्ज क्षेत्रों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा फील्ड स्तर से प्राप्त फीडबैक, ऑब्जर्वेशन एवं सुझावों पर भी चर्चा की गई. जिलाधिकारी ने बेहतर कार्य कर रही टीमों की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियों को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *