छपरा की बेटी स्वाती मिश्रा अयोध्या धाम के एक वर्ष पूरे होने पर श्रीराम मंदिर में करेगी भजन ; 11 से 13 जनवरी तक आयोजित सांस्कृतिक संध्या में शिरकत करेंगे देश के मशहूर सिंगर

0 minutes, 0 seconds Read

Add

CHHAPRA DESK –  अयोध्या श्रीराम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरा होने पर 11 से 13 जनवरी तक प्रतिष्ठा द्वादशी का आयोजन किया जाना है. उक्त अवसर पर श्रीराम लला मंदिर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में छपरा की बेटी स्वाती मिश्रा सहित देश के मशहूर सिंगर भी शिरकत करेंगे और भजन संध्या को यादगार बनाएंगे. बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 जनवरी को पहले 11:00 बजे गर्भ गृह में श्रराम लला का अभिषेक करेंगे. जिसके बाद अंगद टीला पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन कर श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे. ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि उक्त अवसर पर मंदिर परिसर में गर्भ गृह के निकट मंडप में तीन दिवसीय श्रीराम राग सेवा का कार्यक्रम होगा.

जिसमें देश भर के 170 से अधिक संत शामिल होंगे. दोपहर 1:00 बजे सीएम योगी अंगद टोला समाज को संबोधित करेंगे और स्वाती मिश्रा का गायन और रामलीला का मंचन होगा. उक्त अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मशहूर सिंगर सोनू निगम, शंकर महादेवन एवं मालिनी अवस्थी समेत अनेक कलाकार भजन की प्रस्तुति करेंगे. भक्तिमय भजन संध्या में शानदार प्रस्तुति से इस समारोह को यादगार बनाया जाएगा. वही स्वाती मिश्रा ने बताया कि यह उनके लिए सौभाग्य का पल है कि उन्हें भगवान श्रीराम लला के अयोध्या धाम में द्वादशी पर भी प्रस्तुति देने का अवसर मिला है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *