जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय मनाया गया

0 minutes, 1 second Read

GAYAJI DESK – महान शिक्षाविद, राष्ट्रवादी चिंतक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष तथा अखंड भारत के प्रबल समर्थक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. उक्त अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने उनके राष्ट्रहित में किए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि डॉ मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है. उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. जम्मू-कश्मीर में एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान की व्यवस्था के विरोध में उन्होंने ऐतिहासिक आंदोलन चलाया और इसी संघर्ष के दौरान उनका बलिदान हुआ.  उनका यह बलिदान आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाकर डॉ मुखर्जी के सपनों को साकार किया गया है.

यह उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. आज जम्मू-कश्मीर देश की मुख्यधारा से जुड़कर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. जिस बंगाल की धरती पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ था वहां देश के ओजस्वी प्रधानमंत्रीमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि डॉ मुखर्जी केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि महान शिक्षाविद, दूरदर्शी विचारक और राष्ट्रभक्त थे. उनके विचार और आदर्श आज भी करोड़ों देशवासियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं. युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए. उक्त अवसर पर भाजपा नेता डॉ मनीष, पंकज मिश्रा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद, संतोष ठाकुर, राणा रणजीत सिंह, गोपाल प्रसाद यादव, दीपक पांडे, डॉ अशोक, सुनील मिश्रा साहित् भाजपा नेताओं ने डॉ मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया है.

वहीं, भारतीय जनता पार्टी गया शहर विधानसभा कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया है. बता दें कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को हुआ था. वह 1952 के लोकसभा चुनाव में सांसद बने थे. जिस समय जनसंघ के तीन सांसद जीते थे. उनकी मृत्यु 23 जून 1953 को जम्मू कश्मीर में हृदय गति रुक जाने के कारण हो गयी थी. आज कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस के रूप में पार्टी के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम को संपन्न कराया. वहीं
कार्यकर्ताओं ने उनके पद चिन्ह पर चलने के लिए आज के दिन संकल्प लिया है. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सदस्य राजनंदन प्रसाद गांधी ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम पुकार सिंह, शंभु यादवा, पम्मी सिंह, संतोष कुमार सिंह, तारा रविदास, गौतम कुमार गोस्वामी, मोहन राय शर्मा, टिंकू गोस्वामी, गजाधर लाल कमलबारी, धनंजय कुमार, जितेंद्र कुमार, दीनानाथ प्रसाद, गौतम कुमार, रोशन कुमार, मनीष कुमार, दीपक कुमार, सुनील लाल, सरजू रजक आदि मौजूद रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *