जम्मू-कश्मीर में हुए सड़क हादसे में छपरा के युवक की मौत ; शव पहुंचते ही गांव में मातम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  जम्मू-कश्मीर में कमाने गए एक युवक का शव गांव पहुंचते ही घर वालों एवं गांव वालों में कोहराम मच गया. मृत युवक सारण जिला के गड़खा थाना अंतर्गत महम्मदपुर गांव निवासी विंध्याचल प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार बताया गया है, जो कि कमाने के लिए जम्मू कश्मीर गया था. जहां, एक कंपनी का हाईवे चलता था. बीते दिन अनियंत्रित होने के कारण हाईवा 150 फीट नीचे खाई में जा गिरी. जिसके कारण उसमें सवार चालक मुन्ना सहित तीन लोगों की मौत हुई है. जिसमें अन्य युवक पंजाब एवं अन्य जगहों के बताए जा रहे हैं.

इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुन्ना कमाने के लिए कुछ महीने पहले ही जम्मू कश्मीर गया था, जहां उसे एक कंपनी में चालक के तौर पर नौकरी मिली थी. लेकिन, वह हादसे का शिकार हो गया और उसके कमाई का पैसा पहुंचने से पहले उसका शव गांव पहुंच गया. जिसके बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. बता दें कि घर की माली हालत बहुत ही खस्ता होने के कारण वह रोजी रोटी के लिए बाहर गया था. लेकिन घर वालों को क्या पता था कि उधर से कमाई का रुपया की बजाए उसका शव ही आएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *