जमीन पर कब्जा दिलाने जा रहे अन्तर्राज्यीय गिरोह के कुख्यात समेत 6 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

BAKSAR DESK – बक्सर जिले की पुलिस ने हथियार के बल पर जमीन पर कब्जा दिलाने जा रहे अन्तर्राज्यीय गिरोह के कुख्यात समेत 6 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है. बता दें कि कुख्यात अपराधी गुड्डू राय को उनके गुर्गे सहित गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि वह अपने गुर्गों संग सोनापा गांव में एक जमीन पर चल रहे निर्माण को रोकने और दहशत फैलाने के लिए जा रहे थे. जिसके लिए उनको मुंह मांगा पैसा मिलने वाला था. हालांकि दहशत फैलाने से पहले इसकी सूचना पुलिस को हो गई थी.

पुलिस दलबल के साथ पहुंची और बोलेरो में भाग रहे 6 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पूछताछ के दौरान इन लोगों द्वारा बताया गया कि ये लोग इंटर स्टेट अपराधी गुड्डू राय के लिए काम करते हैं. तलाशी लेने पर उसके पास दो देसी पिस्टल, चार मैगजीन और 30 जिंदा कारतूस बरामद किया है. प्रेस वार्ता के दौरान एसपी मनीष कुमार ने बताया कि घटना राजपुर थाना क्षेत्र के सोनापा गांव की है. पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ में बताया गया कि सोनापा गांव निवासी निवेदिता देवी की जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा था.

जिनके चचेरे भाई के अनुबंध राय एवं पूरे परिवार के द्वारा अवैध रूप से कब्जा के लिए गुड्डू राय को मुंह मांगा पैसे देने की बात पर डील हुई थी. बोला गया था कि जमीन पर काम को रोक दें और इतनी दहशत फैलाएं कि उस जमीन पर उनके अलावा कोई नहीं जा पाए. इस काम के बदले मुंह मांगा पैसा दूंगा. इसी काम को लेकर आज गुड्डू राय उर्फ धनंजय राय ने हम लोगों को हथियार गोली और गाड़ी उपलब्ध करवाये थे. अनुबंध राय उर्फ टुनटुन राय के साथ जाकर काम रोकने को बोला गया था. हालांकि पुलिस मामले में पहले से लगी हुई थी.

सोनपा के मोड़ के पास सफेद बोलेरो से जा रहे छह अपराधियों को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अपराधियों में गुड्डू राय का बॉडीगार्ड जौनपुर निवासी बिपिन राय, बिहटा निवासी अभिषेक कुमार, पीटाढी गांव निवासी राजेश कुमार उर्फ तुलसी, अतरवाना निवासी रजनीश कुमार सिंह, सोनपा निवासी अनुबंध राय उर्फ टुनटुन राय, अवनीश राम और गुड्डू राय को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. एसपी मनीष कुमार ने बताया कि एक बहुत बड़ी आपराधिक घटना को पुलिस ने समय रहते होने से बचाया. साथ ही बताया गया कि गुड्डू राय पर बिहार यूपी में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *