आठवीं कक्षा के अपहृत छात्र को पुलिस ने बरामद कर तीन अपहर्ताओं को किया गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

PATNA DESK – पटना पुलिस ने स्कूल जाने के दौरान 13 वर्षीय छात्र के अपहरण मामले का उद्वेदन करते हुए उसे 48 घंटे में उसे बरामद कर लिया है. वहीं उस दौरान तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है. पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि कर्ज चुकाने के लिए छात्र का अपहरण किया गया था. मकान मालिक के बेटे ने अपहरण की साजिश रची थी. गिरफ्तार मकान मालिक अंकेश अमन अपने बच्चे की बीमारी में कर्ज ले रखा था.

दूसरे आरोपी ने बहन की शादी के लिए 15 लाख का कर्ज लिया था. कर्ज चुकाने के लिए वे 15 लाख की फिरौती की डिमांड करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही जहानाबाद के पारस बिगहा थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वहीं एक अपराधी की गिरफ्तारी पीरबहोर इलाके से की गई है. अगवा करने के बाद छात्र को जहानाबाद ले जाया गया था. जहां फिरौती की रकम मांगने से पहले ही पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. मौके से नशे के इंजेक्शन भी बरामद किया गया है. जिसके बाद छात्र को उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया है. वही इस मामले में गिरफ्तार अपहर्ताओं से पूछताछ जारी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *