जमीन कारोबारी एवं उसके भाई पर अपराधियों ने की ता’बड़तो’ड़ फा’यरिंग ; एक की मौ’त, दूसरा लड़ रहा जिंदगी और मौ’त से

0 minutes, 0 seconds Read

PATNA DESK – राजधानी पटना से सटे नौबतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा गांव में देर रात अपराधियों ने जमीन कारोबारी एवं उसके भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक को मौत के घाट उतार दिया. जबकि दूसरा पीएमसीएच में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. इस घटना में एक भाई जैनेंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई बिपेंद्र कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक जैनेंद्र कुमार जमीन कारोबारी था. बताया जा रहा है कि गांव में एक बारात आई हुई थी,

जहां से वह और उसका भाई खाना खाकर घर लौट रहे थे. तभी घर के पास पूर्व से ही घात लगाए बेखौफ अपराधियों ने दोनो भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिसमें जैनेंद्र की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई घायल हो गया. घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करनी शुरू कर दी. पुलिस को घटनास्थल से पिस्टल का चार खोखा मिला है. फिलहाल घायल भाई का इलाज पटना एम्स में चल रहा है. वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. इधर हत्या होने के बाद एक बार फिर पुलिस प्रशासन की गस्ती की व्यवस्था पर सवाल उठ रहा रहा है.

क्या कहते हैं थाना अध्यक्ष

इस घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि “थानाक्षेत्र शेखपुरा गांव में अज्ञात अपराधियों के द्वारा दो लोगों को गोली मारी गई है, जिसमें एक की मौत हो गई. जबकि दूसरे का इलाज पटना एम्स में चल रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मामला जमीन विवाद से जुड़ा है. फिलहाल पुलिस घटना के पीछे का कारण पता लगाने में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *