12 दिसंबर को नियोजन कैम्प में मैट्रिक व ग्रेजुएट सभी को मिलेगी नौकरी ; 50 पदों पर होगी फील्ड ऑफिसर की नियुक्ति

0 minutes, 6 seconds Read

CHHAPRA / SIWAN / GOPALGANJ – श्रम संसाधन विभाग के निर्देश पर सारण जिला अवर प्रादेशिक नियोजनालय के द्वारा 12 दिसंबर को प्रातः 11:00 से शाम 4:00 बजे तक अवर प्रादेशिक नियोजनालय बाजार समिति, छपरा कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार-सह-मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस नियोजन में 10th,12th, Graduation पास नामांकित होंगे. इस बात की जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस नियोजन कैम्प में Chaitnya India Fin Credit Pvt Ltd Siwan द्वारा स्वतंत्र फील्ड ऑफिसर के रिक्त 50 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा. रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी इस नियोजन कैम्प में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं. आयु सीमा 18 से 28 वर्ष के बीच अनुमान्य होगा.

चयनित अभ्यर्थियों को वेतन के रूप में 12500 -16000 रुपये+ इंसेंटिव मिलेगा तथा कार्यक्षेत्र छपरा/सिवान/गोपालगंज होगा. इस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो, आधार कार्ड के साथ आएंगे. नियोजन शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन जिला नियोजनालय में हो. नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है, जो कि भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से होता है. कोई भी उपरोक्त पोर्टल के माध्यम से अपना निबंधन कर सकता है अथवा अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा में भी निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है. वैसे नियोजन कैम्प में भी ऑनलाईन नियोजनालय निबंधन की व्यवस्था रहेगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *