जहरीली शराब कांड मामले में खेसारी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के मकेर थानान्तर्गत वर्ष 2022 में घटित जहरीली शराब कांड मामले में खेसारी उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है. बता दे कि इससे पूर्व कांड में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. गिरफ्तार अभियुक्त टेम्पो चालक खेसारी उर्फ राहुल कुमारnमुजफ्फरपुर जिला के मनियारी थाना क्षेत्र के मेथुरापुर गांव निवासी राजनंदन साह का पुत्र है. बता दें कि बीते वर्ष 2022 में मकेर थानान्तर्गत सीमावर्ती इलाकों में 17 से 20 जनवरी तक नशीले पेय पदार्थ के सेवन से कई व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी थी एवं कई व्यक्ति बीमार हो गये थे.

Add

इस संबंध में मकेर थाना कांड सं0- 08/22 दर्ज कर आसूचना संकलन कर संलिप्तों की गिरफ्तारी / शराब बरामदगी करने एवं शराब के आवाजाही पर रोक लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में द्विस्तरीय विशेष अनुसंन्धान टीम का गठन किया गया था. इस कांड में संलिप्त 24 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था. आज उस कांड में संलिप्त अंतिम अभियुक्त टेम्पो चालक खेसारी उर्फ राहुल कुमार को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. छापामारी में मकेर थानाध्यक्ष, मकेर थाना के अन्य पदाधिकारी एवं ए०ल०टी०एफ० प्रभारी शामिल थे.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *