अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति की मौत ; एक की मौके पर दूसरे की उपचार के दौरान हुई मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति की मौत हुई है. जिले के मढौरा थाना अंतर्गत अवाड़ी गांव स्थित मुख्य मार्ग पर तेज गति से जा रहे बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृत युवक की पहचान जिले के मढौरा थाना अंतर्गत अवाड़ी गांव निवासी राम विनोद सिंह के 31 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि राहुल सड़क मार्ग से पैदल ही जा रहा था, तभी तेज गति से जा रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया और स्थानीय लोगों के द्वारा उसे उठाकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया.

जबकि, दूसरी घटना बीती रात जिले के गौरा थाना अंतर्गत सिसवा गांव में घटी. जहां, सड़क पार करने के दौरान अनियंत्रित ट्रक ने एक वृद्ध को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई. वहीं दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया. मृत वृद्ध की पहचान जिले के गौरा थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी स्वर्गीय भारत पांडे के 80 वर्षीय पुत्र रामनरेश पांडे के रूप में की गई. बताया जाता कि घर के समीप ही मझलिया पुल के नजदीक ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *