जहरीले सांप ने 3 लोगों को डसा ; एक महिला की मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली पंचायत स्थित बहरौली गांव में देर रात सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई. जबकि दो अन्य लोग अचेत हैं. जिनका उपचार निजी क्लिनिक में चल रहा है. मृतक महिला की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली गांव निवासी छठू लाल राय की पत्नी 48 वर्षीय पत्नी सुकृति देवी के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुकृति देवी को सांप ने घर में ही डस लिया. परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए निजी क्लिनिक ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. घटना में दो और लोग स्व चनदेव राय के 62 वर्षीय पुत्र मुखदेव राय और मोख्तार राय की 18 वर्षीय पुत्री मीना कुमारी भी सांप के डसने से अचेत हैं.

Add

दोनों का इलाज स्थानीय निजी क्लिनिक में जारी है. सुकृति देवी अपने पीछे दो पुत्र अंकुश कुमार और अंकुर कुमार तथा एक पुत्री आशु कुमारी छोड़ गई हैं. महिला की असमय मृत्यु से पूरा परिवार गहरे सदमे में है. गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और स्थानीय लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है. पूर्व मुखिया कामेश्वर राय ने बताया कि बरसात के दिनों में सांपों का खतरा काफी बढ़ जाता है. अक्सर गांवों में लोग इनके शिकार हो जाते हैं. उन्होंने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि ग्रामीण इलाकों में एंटी स्नेक वेनम दवाओं और प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि समय पर इलाज मिलने से लोगों की जान बचाई जा सके.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *