जदयू पहले भी साथ था आज भी साथ-साथ है : भाजपा

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – बिहार में राजग गठबंधन की सरकार बनने के बाद पहली बार राजग गठबंधन की साझा कॉन्फ्रेंस छपरा परिसदन में आयोजित की गई. जिसमें राजग गठबंधन के घटक दलों के सभी जिला अध्यक्ष एक साथ एक मंच पर उपस्थित थे. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने कहा की हम सभी साथ हैं. बिहार और देश के विकास हित में यह गठबंधन आवश्यक है. डबल इंजन की सरकार में विकास को और ज्यादा गति मिलेगी. रणजीत कुमार सिह जिला के प्रशासनिक अधिकारियों को प्रेस के माध्यम से आग्रह का कि वह जनहित के कार्यों में तेजी लाएं.

जनता के हित में अविलंब कार्य करें. वहीं जदयू के जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कहा कि राजग गठबंधन अटूट है. हम सभी साथ साथ है. बिहार के विकास में और से तेजी आएगी. सभी गठबंधन के मित्र साथी मिलकर काम करेंगे. लोजपा(रा) के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि बिहार के हित में सही गठबंधन है. हम सब साथ हैं और साथ मिलकर बिहार का विकास करेंगे. आरएलजेडी के जिला अध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने कहा कि सामाजिक न्याय का गठबंधन है. अब न्याय के साथ विकास इसी गठबंधन में संभव है.

प्रेस वार्ता में हम के जिला अध्यक्ष मनोज महतो भी उपस्थित थे. प्रेस वार्ता का संचालन करते हुए भाजपा महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने कहा नीतीश कुमार की घर वापसी है. बिहार राष्ट्र हित में गठबंधन आवश्यक है. प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के साथ जदयू जिला महासचिव प्रभास शंकर, प्रवक्ता जदयू मोहम्मद फिरोज, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बलवंत सिंह, जिला मंत्री अर्धेंदु शेखर, जदयू महासचिव गुड्डू खान, भाजपा किसान मोर्चा राकेश कुमार सिंह, लोजपा (रा) नगर अध्यक्ष आलोक पांडे, जदयू अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष शंभू मांझी एवं एनडीए के सभी पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *