इंटेंसिफ़ाइड कैंपेन-2025 के तहत विद्यालय में एचआईवी जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन ; छात्र-छात्राओं के बीच फैलाई गई जागरूकता

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के तत्वावधान में “इंटेंसिफ़ाइड कैंपेन-2025” के तहत आज सेंट्रल पब्लिक स्कूल, में एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में एचआईवी/एड्स एवं यौन संचारित संक्रमण के प्रति सही जानकारी और जागरूकता फैलाना था. कार्यक्रम के दौरान जिला एड्स पर्यवेक्षक अभय दास ने विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स की रोकथाम, सावधानियों और इससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन, भारत सरकार द्वारा 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक राज्यभर में इंटेंसिफ़ाइड कैंपेन चलाया जा रहा है,

Add

जिसके अंतर्गत विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ हरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों के बीच ज्ञानवर्धक पुस्तकों का वितरण किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और स्वास्थ्य चेतना को मजबूत बनाते हैं. कार्यक्रम का सफल मंच संचालन विद्यालय के प्रबंधक डॉ विकाश कुमार सिंह ने किया तथा कार्यक्रम का समन्वय यशपाल सिंह द्वारा किया गया. इस अवसर पर एड्स नियंत्रण समिति के कर्मी मनिंदर, सूरज कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *