सदर अस्पताल में चल रही थी शराब पार्टी ; नशे में धुत्त जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी गिरफ्तार

0 minutes, 3 seconds Read

 

GOPALGANJ DESK – बिहार में शराबबंदी के बाद भी शराब की बड़ी-बड़ी खेप का पकड़ा जाना व शराबियों का पकड़ा जाना कोई नई बात नहीं है. ऐसे अनेक मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं. लेकिन, आज एक नया मामला सामने आया है, जहां सदर अस्पताल के जिला स्वास्थ्य समिति में शराब पार्टी चल रही थी. मामला गोपालगंज जिला सदर अस्पताल से सामने आया है जहां जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय में शराब पार्टी की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में नशे में धुत्त जिला मूल्यांकन एवं अनुसरण पदाधिकारी को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के बाद सदर अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया.

गिरफ्तार जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी का नाम अनुराग जीतन है. पुलिस ने यह कार्रवाई सदर अस्पताल स्थित कार्यालय से किया है. इस घटना की पुष्टि करते हुए गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि डायल 112 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि जिला स्वास्थ्य समिति में जिला मूल्यांकन व अनुश्रवण पदाधिकारी अनुराग जीतन शराब के नशे में धुत हैं. वे अपने सरकारी कार्यालय में शराब की पार्टी कर रहे हैं.

सूचना के आधार पर डायल 112 की टीम ने मूल्यांकन अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया और जब उनका मेडिकल कराया गया तो मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है. उनको नगर थाना हाजत में रखा गया हैं वहां से उनको न्यायालय में पेश किया जाएगा. बहरहाल बिहार में पूर्ण शराब बंदी है और शराब बंदी के बावजूद भी अधिकारी ही कार्यालय में शराब पार्टी करते रंगे हाथ पकड़े जाते हैं. तो मद्यनिषेध कानून का असर आम पब्लिक पर कैसे पड़ेगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *