इलाज के लिए बैक से पेंशन राशि निकाल बाहर निकलते हीं दंपति का बैग काट ₹50 हजार ले गये चोर

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित सेन्ट्रल बैंक की शाखा से पेंशन का 50 हजार रुपए निकाल कर घर जाने के लिए परिसर से निकले दंपति का बैग काट रूपये चोरी करने का मामला सामने आया है. पीड़ित व्यक्ति मशरक थाना क्षेत्र के पचखंडा टोला राजापुर गांव निवासी दशई राय ने बताया कि वे आर्मी से सेवानिवृत्त हैं और बीमार चल रहे हैं. इलाज के लिए वह पेंशन का रूपया निकालने पत्नी मंजू देवी के साथ बैंक गये थे. जहां 50 हजार रुपए निकाल बैग में रखकर घर के लिए बैक परिसर से बाहर निकलें कि उसी दौरान बैग काट रूपये चोरी कर ली गई है.

इस मामले में उनके द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है. बता दें कि मशरक स्टेशन रोड स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा से रूपये निकाल कर जाने के दौरान प्रायः इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं. जबकि पुलिस किसी भी मामले में उद्भेदन नहीं कर पा रही है. जबकि परिसर समेत बाहर आधा दर्जन दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. स्थानीय लोगों ने बैंक प्रबंधक पर घोर लापरवाही का भी आरोप लगाया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बैंक में अवांछनीय तत्वों का जमावड़ा रहता है. वहीं ग्राहकों की सुविधा के लिए समुचित विकल्प उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं.

Add

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *