बाकरपुर मानिकपुर भारतमाला परियोजना के कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर डीएम ने भवन प्रमंडल से मांगा स्पष्टीकरण

0 minutes, 2 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बाकरपुर मानिकपुर भारतमाला परियोजना के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में भवन प्रमंडल को इस परियोजना के मार्ग रेखन (एलाइनमेंट) में आ रहे 30 संरचनाओं का मूल्यांकन करने हेतु जुलाई 2025 में निर्देश दिया गया था, परन्तु अभी तक मूल्यांकन प्रतिवेदन नहीं देने के कारण स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया. साथ ही एक सप्ताह में अचूक रूप से मूल्यांकन प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा गया. वहीं गोविन्दचक मौजा में शेष 204 हितबद्ध रैयतों के भू-अर्जन से संबंधित मुआवजे के भुगतान को लेकर कल से लगातार कैंप कर प्लॉटवार मापी कराते हुए ऑफलाइन एलपीसी निर्गत करने को कहा गया.

इसके साथ ही NHAI के अमीन, भू-अर्जन के अमीन तथा अंचल के अमीन को एक साथ डोर टू डोर घूमकर रैयतों को नोटिस का तामिला कराने और कागजात/ अभिश्रव प्राप्त करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया. पूरी प्रक्रिया को तेजी से पूरा कर यथाशीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया है. वहीं NHAI को गोविन्दचक में अविलंब निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया. दरियापुर अंचल के भी शेष रैयतों के भुगतान हेतु अंचलाधिकारी को मापी कराते हुए नोटिस का तामिला कराने, अभिश्रव प्राप्त करने तथा तेजी से भुगतान सुनिश्चित कराने को कहा गया.

वहीं दीघा सेतु पुल संपर्क पथ के तीन पिलर के पास संरचना को तोड़कर उक्त परियोजना का संपर्क कराया जाना है, जिसके लिए संपर्क पथ पर यातायात को डायवर्शन कराना आवश्यक है. इस हेतु अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को ट्रैफिक प्लान बनाकर उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि दीघा पुल पर लगभग 1 किमी डायवर्शन प्लान के अनुसार सुदृढ़ यातायात व्यवस्था संचालित कराया जा सके.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *