ICICI बैंक से ₹40 लाख की लूट ; पांच हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

0 minutes, 1 second Read

MOTIHARI DESK –  बिहार के मोतिहारी में ICICI BANK (आईसीआईसीआई बैंक) से ₹40 लाख की लूट हुई है. पांच हथियारबंद अपराधियों ने इस लूट की घटना को अंजाम दिया है. लूट के बाद अपराधी भागने में सफल रहे. भागने के दौरान लुटेरों ने फायरिंग भी की. घटना मोतिहारी जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के सरोत्तर की है. जहां, तीन मोटरसाइकिल पर सवार पांच अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है.

एनएच 27 के बेलवा माधो के डीजी पेट्रोल पंप के मैनेजर रुपये जमा करने गए थे, तभी अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. बैंक के अंदर पंप के मैनेजर से 9 लाख रुपये की भी लूट हुई. घटना की जानकारी मिलते एसपी कान्तेश मिश्र मौके पर पहुंचे. बैंक के अधिकारियों और ग्राहकों से पूछताछ की. वहीं थाना पुलिस ने शहर की नाकाबंदी कर अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. वही पुलिस टीम के द्वारा बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी निकाला जा रहा है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *