एक किशोर की चाकू से गो’द-गो’द कर हत्या ; दूसरा मॉब लिंचिंग का शिकार होने से बचा, चल रहा उपचार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मस्तीचक गांव में आपसी विवाद को लेकर एक किशोर की चाकू से गोद-गोद कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हालांकि उस दौरान उसे चाकू घोंपने वाला किशोर मॉब लिंचिंग का शिकार होते-होते बच गया. जिसका उपचार चल रहा है. वह सूचना के बाद दरियापुर व परसा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर घटना से सम्बंध में जनकारी प्राप्त कर रही है.

मृतक दरियापुर थाना क्षेत्र के मस्तीचक गांव निवासी मो हफीजुल्लाह अंसारी का 12 वर्षीय पुत्र तौफीक हफीज अंसारी उर्फ रेहान बताया गया है. वहीं हत्यारा दरियापुर थाना क्षेत्र के नसूचक निवासी बदरुद्दीन का 13 वर्षीय पुत्र मो सीमाब बताया जाता है. इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि मस्तीचक गांव में ट्यूशन पढ़कर निकलने के दौरान देर शाम दोनों छात्रों के बीच हुए विवाद में मारपीट हुई. उसी दौरान सीमाब ने प्लानिंग के तहत रिहान के ऊपर चाकू से हमला कर दिया. देखते ही देखते वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा.

जिसके बाद स्थानीय लोग तथा परिजन उसे लेकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चाकूबाजी की इस घटना के बाद ग्रामीणों तथा परिजनों ने सीमाब को पकड़ लिया और आक्रोशित लोगों की भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी. हालांकि वह मॉब लिंचिंग का शिकार होते-होते बच गया.

इस घटना की सूचना मिलने के साथ ही दरियापुर पुलिस मस्तीचक पहुंची तथा हमलावर को पहले ईलाज के लिए दरियापुर सामुदायिक अस्पताल ले गई तथा ईलाज के बाद हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. समाचार प्रेषण तक पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही थी. वहीं शव का पंचनामा किए जाने के बादपोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *