होली मिलन समारोह में चिकित्सकों ने मचाया धमाल ; गीत-संगीत के बीच जमकर उड़े अबीर गुलाल

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –   इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, छपरा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन शहर के बस स्टैंड स्थित एक होटल में संपन्न किया गया. सांस्कृतिक संध्या और होली गीतों के बीच देर रात तक चले इस कार्यक्रम में जमकर अबीर-गुलाल उड़े. चिकित्सक एवं उनके परिवार के सदस्यों ने होली गीतों पर जमकर मस्ती की. वही होली गीतों की के बीच चिकित्सकों ने भी एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए जमकर धमाल मचाया. धमाल ऐसा मचा कि सभी चिकित्सक होली के रंग में सराबोर नजर आए. देर रात तक चले इस कार्यक्रम में बांग्ला में उड़ेला गुलाल, रंग बरसे भीगे चुनरवाली, होली खेले रघुवीरा, जैसे गीतों पर चिकित्सक भी झूठ झूमते हुए नजर आए.

 

वहीं कलाकारों के रंगारंग कार्यक्रम ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया. मौके पर आइएमए अध्यक्ष डॉ किरण ओझ,, सचिव डॉक्टर सुधांशु शेखर, पूर्व डॉ दीपक कुमार, डॉ मकेश्वर चौधरी, डॉ शालिग्राम विश्वकर्मा, डॉ डीके ओझा, डॉ तौसीफ मुज्तबा, डॉ अनिल कुमार,डॉक्टर संजू प्रसाद, डॉक्टर एसके सिंह, डॉक्टर एके गुप्ता, डॉक्टर सजल कुमार, डॉक्टर संजीव जयसवाल, डॉक्टर आलोक ओझा, डॉक्टर बबन कुमार, डॉक्टर एन के जैन, डॉ बीके श्रीवास्तव, डॉ अमिता श्रीवास्तव, डॉक्टर प्रत्युष रंजन, डॉ सत्यदेव प्रसाद, डॉक्टर जयश्री प्रसाद, डॉ सुनील शंकर, डॉक्टर अमित कुमार, डॉक्टर सतीश कुमार, डॉक्टर महिमा पांडे, डॉ संगीता चौधरी, डॉक्टर मकेश्वर चौधरी, डॉक्टर सुष्मिता ओझा, डॉक्टर प्रतिमा गुप्ता सहित शहर के सभी चिकित्सकगण उपस्थित रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *