छपरा में मामूली विवाद को लेकर युवक को धारदार हथियार से मारकर किया जख्मी

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के भगवान बाजार थाना अंतर्गत नई बाजार मोहल्ला में कुछ दबंगों ने एक युवक के साथ मारपीट करने के बाद उसे धारदार हथियार से मारकर जख्मी कर दिया. जिसके बाद आनन-फानन में उसे छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. गंभीर रूप से जख्मी युवक शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत नई बाजार मोहल्ला निवासी गुड्डू राम का 18 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार राम बताया गया है.

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह घर से कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार जा रहा था. उसी बीच मोहल्ले के कुछ दबंगों ने उसे पकड़कर मारपीट करने के बाद धारदार हथियार से मारकर जख्मी कर दिया. जिसके बाद उसे आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *