हिताची कंपनी के कैश वैन से 15 लाख 80 हजार रूपये गबन मामले में महिला समेत चार लोग रूपये के साथ गिरफ्तार ; 6 घंटे में उद्भेदन

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के तरैया थाना को हिताची कैश मैनेजमेंट कंपनी के महिला कर्मी के द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि उनके द्वारा कंपनी का पैसा बहरौली एटीएम ले जाया जा रहा था तभी तरैया थानान्तर्गत छपिया में मोटरसाइकिल सवार 02 हथियार बंध अपराधकर्मी द्वारा उनके पास रखे 15 लाख 80 हजार रूपया छीन लिया गया है. मामले की जांच की गयी तो जांचोपरान्त उक्त प्रकरण को संदिग्ध पाया गया एवं कंपनी के मास्टर फ्रेंचाइजी को सूचित किया गया. ततपश्चात हिताची कैश मैनेजमेंट कंपनी के मास्टर फ्रेंचाइजी नवीन कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर तरैया थाना कांड सं0-132/25 बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया.

Add

त्वरित अनुसंधान हेतु सारण एसएसपी डॉ कुमार आशीष के द्वारा ग्रामीण एसपी शिखर चौधरी के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया. SIT टीम द्वारा त्वरित अनुसंधान कर तकनिकी साक्ष्य एवं मानवीय आसूचना के आधार पर 06 घंटे के अंदर गबन किये गये पैसे में से 15 लाख 60 हजार रूपया महिला कर्मी के भसूर मनोज महतो के ससुराल परसा थानान्तर्गत अंजनी मठिया से बरामद किया गया है तथा इस कांड में संलिप्त महिला कर्मी, वाहन चालक एवं महिला कर्मी के 02 परिजन कुल-04 अभियुक्तों को गिरफ्‌तार किया गया है.

गिरफ्‌तार अभियुक्तों के द्वारा कांड में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया गया है. जिसको लेकर इस मामले में अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्तों में हिताची कैश मैनेजमेंट कंपनी के महिला कर्मी के साथ सिवान जिला के बसंत थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी सनोज महतो, मनोज महतो एवं राजु पासवान शामिल हैं. जिनके पास से नकद राशि-15 लाख 60 हजार रूपये, चार मोबाइल, एक स्कॉर्पियो बरामद किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *